किराड़ी में विकास का आतिशी का दावा झूठा है: सचदेवा

0
2025_4$largeimg24_Apr_2025_202717157

नयी दिल्ली { गहरी खोज } : दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास का दावा करने काे लेकर आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की आलोचना की है और कहा है कि उनका (श्रीमती आतिशी का) दावा झूठा तथा शर्मनाक है।
श्री सचदेवा ने गुरुवार को मीडिया कर्मियों से कहा कि किराड़ी विधानसभा में जा कर श्रीमती आतिशी द्वारा वहां विकास का दावा करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि किराड़ी वो विधानसभा क्षेत्र है, जहां गत 10 साल का अनुभव बताता है कि साल मे 09 माह बरसात हो या ना हो सड़कें तलाब बनी रहती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *