मॉर्निंग वॉक पर जाते समय की ये गलतियां, तो नहीं होगा फायदा

0
fitness-tips-avoid-these-common-mistakes-while-morning-walk

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज } : इस भाग-दौड़ से भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। अपने बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करते रहते हैं। लेकिन अपने लिए कुछ समय निकालना बहुत जरूरी है, जिससे आपको फिट रहने में भी मदद मिले। ऐसे में कई लोग सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक पर जाना पसंद सकते हैं। खुली हवा में घूमने से अच्छा महसूस भी होता है और इससे फिट रहने में भी मदद मिलती है।

वॉक पर जाना हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। तभी कहा जाता है कि अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो आप कुछ देर वॉक पर भी जा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कोई भी वर्कआउट शुरू करने से पहले आपको उसे करने का सही तरीका पता होना चाहिए। इसी तरह मॉर्निंग वॉक के समय में आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि इन गलतियों को दोहराने से वॉक से फायदे की जगह पर नुकसान भी हो सकता है।

पानी न पीना
अक्सर लोग वॉक पर जाने से पहले पानी पीना भूल जाते हैं। यह इसलिए हो सकता है कि आपको प्यास न लगी हो, लेकिन क्या आप जानते है डिहाइड्रेशन से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसके कारण सिर में दर्द, चक्कर, थकान और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। किसी भी तरह का वर्कआउट करने से पहले पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और आप बेहतर तरीके से उस एक्सरसाइज को कर सकते हैं और ऐसा करने से आपके शरीर को ज्यादा फायदा भी होगा।

खाली पेट वॉक पर जाना
ज्यादातर लोग सुबह उठते ही खाली पेट वॉक करने जाते हैं। लेकिन इससे पहले आपको कुछ खाना चाहिए। अगर आपको भी लगता है वॉक तो खाली पेट ही करनी चाहिए तो यह सही नही हैं। जो लोग सुबह उठते ही थकान महसूस करते हैं उन्हें वॉक पर जाने से पहले कुछ खाकर जाना चाहिए। अगर आपकी शुगर लो रहती या जल्दी थकावट महसूस होती है तो बिना कुछ खाए वॉक पर जाने से आपको कमजोरी महसूस या चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। आप सुबह कुछ ऐसी चीजें खा सकते हैं जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिले। आप लाइट वेटफल खाने के बाद वॉक पर जाएं तो ज्यादा सही होगा।

कॉफी पीना
कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप वॉक पर जा रहे हैं तो आपको कॉफी नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि कॉफी में मौजूद कैफीन आपको डिहाड्रेटेड फील करवा सकता है। खाली पेट कॉफी पीने से आपको एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है जो आपकी वॉक को बोरिंग बना सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान
वॉक पर जाते समय आपको कंफर्टेबल जूते और कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही वॉक करते समय अपने साथ पानी भी लेकर जाना चाहिए। इसके अलावा अगर आप ब्रिस्क वॉक कर रहे हैं तो उससे पहले 5 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद होता है। साथ ही सही स्पीड में वॉक करें। जिससे आपको जल्दी थकावट न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *