वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

नयी दिल्ली { गहरी खोज } : पद्म विभूषण से सम्मानित भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह की 106 वीं जयंती पर यहां तुगलकाबाद वायु सेना स्टेशन में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विशिष्ट फ्लाइंग क्रास (डीएफसी) से सम्मानित मार्शल अर्जन सिंह की प्रतिमा का अनावरण एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मेंटेनेंस कमान, एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग ने मंगलवार को किया। इस कार्यक्रम में वायु सेना स्टेशन में महिला कल्याण संघ (आर) की अध्यक्ष श्रीमती रितु गर्ग, भूतपूर्व वायु सैनिक और अनेक मौजूदा वायु सैनिक शामिल हुए।