जिसने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 11 साल खून-पसीना एक किया :धोनी

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : धोनी ने जिसे गद्दार कहा उसने 11 साल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 130 T20 मैच खेले। उन 11 सालों में वो पीली जर्सी वाली टीम का सबसे सफल खिलाड़ी बनकर उभरा।चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उसका डेब्यू साल 2011 में हुआ था।
सबकुछ करने के बाद अंत में सुनने को मिला गद्दार। धोनी ने यही कहा जब 11 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खून-पसीना एक करने वाले उस खिलाड़ी से उसका सामना हुआ। हम बात कर रहे हैं ड्वेन ब्रावो की, जिनके साथ मिलने पर धोनी की जो भी बातें हुई वो बस मस्ती-मजाक के तौर पर रहीं। मस्ती-मस्ती में ही धोनी ने उन्हें गद्दार कहा। दरअसल, आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से है। इस मुकाबले के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चेन्नई पहुंची है। आईपीएल 2025 में ब्रावो कोलकाता नाइट राइडर्सके मेंटॉर हैं। बस यही वजह रही कि धोनी ने ब्रावो की खिंचाई कर दी और उन्हें मस्ती भरे लहजे में गद्दार बता दिया।
ड्वेन ब्रावो और धोनी की चेन्नई में हुई मुलाकात का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में ब्रावो को देखते ही धोनी को उन्हें गद्दार कहते देखा जा सकता है। ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस एरिया में आते हैं और जाडेजा को गले मिलते हैं। उसके बाद वो नेट्स के पास पहुंचते हैं, जहां धोनी बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे होते हैं। दोनों फिर एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं।
धोनी के ड्वेन ब्रावो काफी करीब है। दोनों में भाई-भाई जैसा रिश्ता है। दोनों ही इस रिश्ते की कद्र करते हैं, जिसका सबसे शानदार उदाहरण ये है कि आईपीएल 2025 में मेंटॉर बनने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब ब्रावो को अप्रोच किया था तो सबसे पहले उन्होंने धोनी से ही पूछा था। उनका ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स का ऑफर स्वीकारा था।
ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था। तब से वो आईपीएल 2022 तक खेले। इन 11 सालों में वो चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे। ब्रावो ने 11 सालों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले 130 T20 मैचों की 127 पारियों में कुल 154 विकेट अपने नाम किए।