यादव ने किया मांडू की ऐतिहासिक धराेहरों का भ्रमण

भोपाल{ गहरी खोज }: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज धार जिले के मांडू की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया।
डॉ यादव ने कल रात्रि विश्राम मांडू में ही किया था। इसके बाद आज सुबह उन्होंने मांडू के ऐतिहासिक पुरातात्विक वैभव को देखा। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी गई।
इसके पहले कल डॉ यादव ने मांडू प्रवास के दौरान दीनदयाल अंत्योदय योजना – शहरी आजीविका मिशन के तहत स्थानीय महिलाओंं को दिए जा रहे बाघ प्रिंट प्रशिक्षण का अवलोकन किया। डॉ यादव ने स्वयं भी बाघ प्रिंट की तकनीक पर हाथ आजमाए। रात में उन्होंने मांडू के ऐतिहासिक जहाज महल की विरासत का भ्रमण किया और लाइट एंड साउंड शो का भी अवलोकन लिया।
मांंडू मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।